दिनांक : 08.10.2025
थाना कोतवाली मसूरी, पहुंचे नये प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान द्वारा कोतवाली मसूरी का कार्यभार विधिवत रूप से ग्रहण किया गया।
कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान
द्वारा दिनांक 07.10.2025 को थाना हाजा पर नियुक्त समस्त अधिकारीगण एवं कर्मचारियों की बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान प्रभारी निरीक्षक महोदय ने सभी को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, तथा जनता के प्रति सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने के निर्देश प्रदान किए। उन्होंने निम्न बिंदुओं पर विशेष बल दिया—
1. सभी अधिकारी/कर्मचारी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म्स पर अनावश्यक टिप्पणी या पोस्ट करने से परहेज करें।
2. वर्दी को सदैव साफ-सुथरी एवं व्यवस्थित रूप से धारण करें, जिससे पुलिस विभाग की गरिमा एवं छवि बनी रहे।
3. थाना अथवा चौकी पर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की शिकायत को धैर्यपूर्वक सुनते हुए उसका समयबद्ध एवं न्यायोचित निस्तारण सुनिश्चित करें।
4. सभी चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में सत्यापन कार्यवाही हेतु टीम गठित कर आवश्यक सत्यापन कार्य शीघ्र पूर्ण करें।
5. इसके अतिरिक्त कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने, जनता के साथ शालीन व्यवहार रखने, तथा लंबित प्रकरणों के शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण हेतु भी आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
प्रभारी निरीक्षक महोदय द्वारा बैठक के अंत में सभी कार्मिकों को टीम भावना से कार्य करने तथा थाना क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने हेतु प्रेरित किया गया।
About The Author
You may also like
-
मसूरी के मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर ( एम,आर,एफ ) में रात्रि में लगी आग, अग्निशमन विभाग ने बड़ी मुश्किल से पाया आग पर काबू
-
मसूरी NTT कॉलेज वार्षिक प्रेक्टिकल टेस्ट का हुआ आयोजन 55 छात्राओं ने किया प्रतिभाग
-
रोटरी क्लब ऑफ़ मसूरी ने “नुने दीपक,, परियोजना के तहत स्कूल बैग किये वितरित
-
पहाड़ों की रानी मसूरी में देर रात दो पक्षों में हुई मारपीट मुकदमा दर्ज
-
मसूरी झील के पास एक ट्रक हुआ दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, एक घायल
