प्रेस नोट
कोतवाली मसूरी, जनपद देहरादून
दिनांक: 02 अगस्त 2026
आज दिनांक 02 अगस्त 2026 को सिटी कंट्रोल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि हाथीपांव से लगभग 03 किलोमीटर आगे झरने के पास, कीमाड़ी की ओर जाने वाली सड़क पर एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर फिसल गई है।
सूचना प्राप्त होते ही कोतवाली मसूरी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को 108 एम्बुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल मसूरी भेजा गया। जहां चिकित्सकों द्वारा परीक्षण के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया गया।
मृतक की पहचान अनूप बंगवाल पुत्र धर्मानंद बंगवाल, उम्र 32 वर्ष, निवासी कृष्णा विहार, थानो रोड, रायपुर, जनपद देहरादून के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। शव को पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्यवाही हेतु मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया है। दुर्घटना के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
About The Author
You may also like
-
मसूरी में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तिफे के बाद युवाओं एवं अभिभावकों ने आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरण किया
-
मसूरी के मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर ( एम,आर,एफ ) में रात्रि में लगी आग, अग्निशमन विभाग ने बड़ी मुश्किल से पाया आग पर काबू
-
मसूरी NTT कॉलेज वार्षिक प्रेक्टिकल टेस्ट का हुआ आयोजन 55 छात्राओं ने किया प्रतिभाग
-
रोटरी क्लब ऑफ़ मसूरी ने “नुने दीपक,, परियोजना के तहत स्कूल बैग किये वितरित
-
पहाड़ों की रानी मसूरी में देर रात दो पक्षों में हुई मारपीट मुकदमा दर्ज
