दुःखद
दिनांक 21.11.25 को सिविल अस्पताल मसूरी से सूचना प्राप्त हुई कि मुआज्जम उर्फ रेहान पुत्र शौकत निवासी झक्कड़, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार को गंभीर अवस्था में अस्पताल लाया गया है। उक्त सूचना पर चीता लंढौर को तत्काल सिविल अस्पताल भेजा गया, जहाँ उपचार के दौरान रेहान पुत्र शौकत की मृत्यु हो गई।
जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त व्यक्ति टेंपो ट्रैवलर में यात्रियों को लेकर भट्टा फॉल आया था, जहाँ अचानक उसके सीने में तेज दर्द हुआ। उसे प्रारम्भ में निजी अस्पताल भट्टा फॉल में दिखाया गया तथा तत्पश्चात 108 एंबुलेंस से सिविल अस्पताल मसूरी लाया गया, जहाँ चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया।
मृतक के परिजनों के आने के उपरांत आज दिनांक 22.11.25 को मृतक उपरोक्त के शव का पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई नियमानुसार संपन्न की गई। कार्यवाही उपरांत शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने पर आवश्यक अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
मृतक का नाम व पता –
मुआज्जम उर्फ रेहान पुत्र शौकत निवासी झक्कड़, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार उम्र 30 वर्ष
About The Author
You may also like
-
कैम्पटी बस स्टैंड स्थित क्षतिग्रस्त रोड के शीघ्र निर्माण हेतु मसूरी मंडल ने मंत्री गणेश जोशी को दिया ज्ञापन
-
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर, मसूरी में विशाल हिंदू सम्मेलन का हुआ आयोजन..
-
मसूरी झील के पास वाहन गिरा गहरी खाई में , चालक बाल बाल बचा
-
मसूरी वन प्रभाग द्वारा किया गया फॉरेस्ट फायर मॉकड्रिल का आयोजन
-
ऑस्ट्रेलिया के रोवविल मैं महात्मा गांधी के प्रतिमा की चोरी के बाद सामुदायिक नेताओं की एकजुटता रैली में आक्रोश प्रदर्शन
