आज दिनांक 05-11-2025 को उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर मसूरी वन प्रभाग, उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, कैलाश रिवर बेड मिनरल्स के संयोजन से मालदेवता पौधालय में पौधारोपण व स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्थानीय विधायक श्री उमेश शर्मा काऊ जी द्वारा सभी को पर्यावरण के प्रति सजग रहने के लिए कहा गया। साथ ही साथ इस अवसर पर उन्होंने उत्तराखंड राज्य आंदोलकारियों को भी याद किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख सरोजनी जवाड़ी, जिला पंचायत बीर सिंह चौहान, अन्य जन प्रतिनिधि मौजूद रहे। वन विभाग की ओर से उप प्रभागीय वनाधिकारी डॉ॰ उदयानन्द गौड़, वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र सिंह चौहान, उप वन क्षेत्राधिकारी महेश चंद शर्मा आदि मौजूद रहे। उत्तराखण्ड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से श्री एस॰एस॰ चौहान, वरिष्ठ वैज्ञानिक अपनी टीम के साथ मौजूद रहे व कैलाश रिवर बेड मिनरल्स के प्रबंधक श्री प्रदीप रावत अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे। साथ ही साथ इस कार्यक्रम में मालदेवता इंटर कॉलेज की प्रवक्ता श्री अनीता भण्डारी व हेमलता डबराल ने भी विद्यालय की क्षात्राओं के साथ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
About The Author
You may also like
-
मसूरी के सैमुअल चंद्र का मध्य प्रदेश में होने वाले राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में टेक्निकल ऑफिशियल के तौर पर हुआ चयन
-
उत्तराखंड की बेटी विदुषी निशंक को मिला” दिल्ली गौरव सम्मान 2026,,
-
मसूरी में किमाड़ी मोटर मार्ग पर बाइक फिसलने से एक युवक कि दर्दनाक मृत्यु
-
मसूरी में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तिफे के बाद युवाओं एवं अभिभावकों ने आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरण किया
-
मसूरी के मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर ( एम,आर,एफ ) में रात्रि में लगी आग, अग्निशमन विभाग ने बड़ी मुश्किल से पाया आग पर काबू

