मसूरी उत्तराख
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पर्यटन नगरी मसूरी के टाउन हॉल में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो की संख्या में लोगों ने भाग लिया और सनातन धर्म को आगे बढ़ाने और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की विचारधारा को लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया विराट हिंदू सम्मेलन पूरे भारतवर्ष में आयोजित किया जा रहा है और सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के साथ ही सभी को एक मंच पर आकर भारत के विकास के लिए योगदान देने का आह्वान किया जा रहा है हिंदू धर्म में कई जातियों में बटे लोगों को एकजुट होकर सनातन धर्म को आगे बढ़ाने के लिए योगदान देने की अपील की जा रही है
इस मौके पर महंत लोकेश दास जी महाराज ने कहा कि जिस प्रकार से राम जी की जयंती मनाई जाती है उसी प्रकार से धूमधाम के साथ वाल्मीकि जयंती भी मनाई जाती है ऐसे में सभी हिंदू धर्म के अनुयायियों को एक मंच पर आना चाहिए और सामाजिक समरसता के साथ हिंदू धर्म का प्रचार प्रसार करना चाहिए
भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने कहा कि आज हिंदुओं को बांटने की कोशिश की जा रही है लेकिन इस प्रकार के आयोजन सभी को एक मंच पर लेंगे
भाजपा प्रदेश युवा मंत्री आर्यन देव उनियाल ने कहा कि आज पूरे भारतवर्ष ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित किया जा रहे हैं और इसमें सभी को सहयोग करना चाहिए
भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि सनातन धर्म सभी धर्म की जननी है और आज इस विराट सम्मेलन में आए लोगों ने इस बात को साबित कर दिया है, इस मौके पर बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की…
O
About The Author
You may also like
-
मसूरी के मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर ( एम,आर,एफ ) में रात्रि में लगी आग, अग्निशमन विभाग ने बड़ी मुश्किल से पाया आग पर काबू
-
मसूरी NTT कॉलेज वार्षिक प्रेक्टिकल टेस्ट का हुआ आयोजन 55 छात्राओं ने किया प्रतिभाग
-
रोटरी क्लब ऑफ़ मसूरी ने “नुने दीपक,, परियोजना के तहत स्कूल बैग किये वितरित
-
पहाड़ों की रानी मसूरी में देर रात दो पक्षों में हुई मारपीट मुकदमा दर्ज
-
मसूरी झील के पास एक ट्रक हुआ दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, एक घायल
