दिनांक: 31.10.2025

“रन फॉर यूनिटी” के माध्यम से दी गई एकता और जागरूकता की संदेश – सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती पर कोतवाली मसूरी पुलिस का आयोजन
आज दिनांक 31 अक्टूबर 2025 को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में कोतवाली मसूरी पुलिस द्वारा “रन फॉर यूनिटी” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
यह दौड़ अंबेडकर चौक से ग्रीन चौक मसूरी तक संपन्न हुई, जिसमें नगर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, नगर क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों, पर्यटकों एवं पुलिस कर्मियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अंबेडकर चौक से हुआ, जहां उपस्थित सभी प्रतिभागियों को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई गई। तत्पश्चात थाना प्रभारी कोतवाली मसूरी द्वारा साइबर क्राइम से संबंधित जागरूकता पर विस्तृत जानकारी दी गई, जिसमें लोगों को फर्जी कॉल, ऑनलाइन ठगी, साइबर धोखाधड़ी आदि से सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया गया।
रन फॉर यूनिटी के समापन उपरांत ग्रीन चौक पर पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें दौड़ में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष, व्यापार मंडल अध्यक्ष, राज्य आंदोलनकारी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, होटल एसोसिएशन अध्यक्ष सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कोतवाली मसूरी पुलिस द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम एकता, अनुशासन, देशभक्ति एवं सामाजिक जागरूकता का संदेश देने वाला रहा। उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने की शपथ ली तथा साइबर अपराधों से बचाव हेतु जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
About The Author
You may also like
-
कैम्पटी बस स्टैंड स्थित क्षतिग्रस्त रोड के शीघ्र निर्माण हेतु मसूरी मंडल ने मंत्री गणेश जोशी को दिया ज्ञापन
-
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर, मसूरी में विशाल हिंदू सम्मेलन का हुआ आयोजन..
-
मसूरी झील के पास वाहन गिरा गहरी खाई में , चालक बाल बाल बचा
-
मसूरी वन प्रभाग द्वारा किया गया फॉरेस्ट फायर मॉकड्रिल का आयोजन
-
ऑस्ट्रेलिया के रोवविल मैं महात्मा गांधी के प्रतिमा की चोरी के बाद सामुदायिक नेताओं की एकजुटता रैली में आक्रोश प्रदर्शन
