नगर पालिका सभासद गीता कुमाई द्वारा आज शहर की विभिन्न समस्याओं को लेकर अधिशासी अधिकारी को विज्ञापन किया गया है इसमें मांग की गई है कि माल रोड के अंदर निवास करने वाले लोगों को प्रतिबंधित समय में एक बार आने जाने की स्वीकृति दी जाए इसके साथ ही माल रोड और शहर के विभिन्न स्थानों पर डस्टबिन लगाने और विवादित गर्ग डिस्पेंसरी निर्माण की मांग और उसके रखरखाव नगर पालिका द्वारा करने की मांग की गई है नगर पालिका अधिशासी अधिकारी को दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि नगर पालिका के चुनाव में गर्ग डिस्पेंसरी सबसे बड़ा मुद्दा था जिसमें पूर्व पालिका अध्यक्ष पर आरोप लगाए गए थे लेकिन 1 वर्ष से भी अधिक समय भी जाने के बाद भी अभी तक गर्ग डिस्पेंसरी का मामला सुलझ नहीं पाया है वहीं अब मामला न्यायालय में विचाराधीन है लेकिन नगर पालिका द्वारा वहां पर लगाई गई दीवारें क्षतिग्रस्त हो चुकी है जिसकी मरम्मत की जानी चाहिए
सभासद गीता कुमाई ने बताया कि माल रोड के भीतर निवास करने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है जिसमें सबसे अधिक दिक्कत है छात्र-छात्राओं और रोजगार करने वाले महिलाओं और पुरुषों को होती है माल रोड पर एक समय पर आने और जाने की अनुमति दी जानी चाहिए उन्होंने बताया कि माल रोड के साथ विभिन्न स्थानों पर डस्टबिन की कमी है और पर्यटकों को कूड़ा नाले खालो में फेंकना पड़ता है
About The Author
You may also like
-
मसूरी के मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर ( एम,आर,एफ ) में रात्रि में लगी आग, अग्निशमन विभाग ने बड़ी मुश्किल से पाया आग पर काबू
-
मसूरी NTT कॉलेज वार्षिक प्रेक्टिकल टेस्ट का हुआ आयोजन 55 छात्राओं ने किया प्रतिभाग
-
रोटरी क्लब ऑफ़ मसूरी ने “नुने दीपक,, परियोजना के तहत स्कूल बैग किये वितरित
-
पहाड़ों की रानी मसूरी में देर रात दो पक्षों में हुई मारपीट मुकदमा दर्ज
-
मसूरी झील के पास एक ट्रक हुआ दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, एक घायल
