
मसूरी वन प्रभाग की मसूरी रेंज की टीम द्वारा वन क्षेत्राधिकारी मसूरी रेंज श्री महेंद्र सिंह चौहान की अगुवाई में अवैध निर्माण व अवैध वृक्ष पातन पर अंकुश लगाने हेतु मरेस्प्रिंग सेक्शन व दुधली सेक्शन क्षेत्रांतर्गत विभिन्न एस्टेटों में टीम गठित कर गश्त की गयी। टीम में अभिषेक सजवाण (अनुभाग अधिकारी), इप्सा भट्ट (अनुभाग अधिकारी),हरेंद्र सिंह(वन बीट अधिकारी), दलवीर सिंह सजवाण(वन बीट अधिकारी) राहुल (वन बीट अधिकारी), अनिल (वन बीट अधिकारी), खुशीराम बहुगुणा (वन बीट अधिकारी),आकांक्षा चौहान (वन बीट अधिकारी), मुलायम पयाल (वाहन चालक), दिनेश नेगी (दैनिक श्रमिक), प्रदीप गैरोला (दैनिक श्रमिक) मौजूद रहे। पिछले कुछ दिनों में अवैध अभिवहन पर निरन्तर कार्यवाही करने के बाद अब मसूरी वन प्रभाग अवैध खुदान/अवैध पातन/अवैध निर्माण पर भी अंकुश लगाने हेतु निरन्तर प्रयास कर रहा है।
About The Author
You may also like
-
मसूरी में किमाड़ी मोटर मार्ग पर बाइक फिसलने से एक युवक कि दर्दनाक मृत्यु
-
मसूरी में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तिफे के बाद युवाओं एवं अभिभावकों ने आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरण किया
-
मसूरी के मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर ( एम,आर,एफ ) में रात्रि में लगी आग, अग्निशमन विभाग ने बड़ी मुश्किल से पाया आग पर काबू
-
मसूरी NTT कॉलेज वार्षिक प्रेक्टिकल टेस्ट का हुआ आयोजन 55 छात्राओं ने किया प्रतिभाग
-
रोटरी क्लब ऑफ़ मसूरी ने “नुने दीपक,, परियोजना के तहत स्कूल बैग किये वितरित
