
कोतवाली मसूरी, जनपद देहरादून
दिनांक – 14.05.2026
आज दिनांक 14.05.2026 को वादी श्री आर्तिक निवासी मसूरी अपने साथी सूरज के साथ थाना कोतवाली मसूरी उपस्थित होकर एक प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। प्रार्थना पत्र में बताया गया कि दिनांक 13.05.2026 की रात्रि लगभग 12:00 बजे वह अपने साथी सूरज के साथ कार्य समाप्त कर घर जा रहे थे। पिक्चर पैलेस चौक के पास 15-20 व्यक्तियों द्वारा उनके साथ मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने तथा जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाया गया।
प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली मसूरी में मुकदमा अपराध संख्या 14/2026 धारा 115(2), 351, 352 बीएनएस एवं 3(1)(x) एससी/एसटी एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
साथ ही द्वितीय पक्ष ऋतिक बिष्ट पुत्र सुल्तान सिंह निवासी कफुल्टी, केम्पटी, टिहरी गढ़वाल द्वारा थाना कोतवाली मसूरी में एक प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया, जिसमें बताया गया कि दिनांक 13.05.2026 की रात्रि में पिक्चर पैलेस क्षेत्र में अज्ञात व्यक्तियों के साथ उनका विवाद हो गया था, जिनके द्वारा उनके साथ मारपीट की गई तथा उनकी गाड़ी को भी क्षति पहुंचाई गई।
प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली मसूरी में धारा 115(2)/324(4) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। दोनों प्रकरणों में नियमानुसार जांच की जा रही है।
About The Author
You may also like
-
मसूरी झील के पास एक ट्रक हुआ दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, एक घायल
-
इंडेन गैस सेवा मसूरी द्वारा कई गांव में केवाईसी कैंप लगाया गया, जिसमें लोगों को जागरूक किया गया
-
मसूरी नगर पालिका सभासदा गीता कुमाई ने पालिका अधिशासी अधिकारी क़ो शहर की समस्याओं के निराकरण के लिए दिया ज्ञापन
-
जे एम हैंपटसीन कोर्ट स्कूल का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह हुआ संपन्न मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे दीपक रावत( आयुक्त कुमाऊं मंडल)
-
पत्रकार संगठन मीडिया राइट्स देहरादून उत्तराखंड की मसूरी इकाई का हुआ गठन,अध्यक्ष पद पर धर्मेंद्र सिंह सर्वसम्मति से चुने गए
