पहाड़ों की रानी मसूरी के हाथी पांव क्षेत्र में लगातार भू माफियाओं की दस्तक जारी है,, आलम यह है की भू माफियाओं ने रास्ते के दोनों ओर फेंसिंग/ तार बाढ़ कर दी है,, जिससे उक्त क्षेत्र में रहने वाले जंगली जानवरों को जंगल में आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है,,और यदा कदा आम जनमानस से भी जानवरों का सामना होते देखा गया है।
पिछले कुछ दिन पूर्व हाथी पांव क्षेत्र में एक हिरण को बेबस तरीके से सड़क के दोनों और लगी जालियों से टकराते हुए देखा गया था,, जिसका वीडियो बहुत ज्यादा वायरल हुआ था, और मसूरी की मीडिया ने अपने समाचार पत्रों और चैनल के माध्यम से उक्त दुखद घटना को व्यापक स्तर पर उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का प्रयास किया था,, जिसका संज्ञान लेते हुए आज प्रभागिय वन अधिकारी मसूरी अमित कंवर के आदेशानुसार वन क्षेत्राधिकार मसूरी रेंज द्वारा गठित टीम ने मसूरी क्षेत्र के हाथी पांव, क्लाउड एंड, पार्क स्टेट, लेपर्ड लॉज, कैंडी लॉज, आदि क्षेत्रों में लगी उक्त फेंसिंग/ तार बाढ़ को ध्वस्त करते हुए बड़ी कार्रवाई की, जो की प्रभागीय वन अधिकारी मसूरी अमित कुंवर के नेतृत्व में एक बड़ी कार्यवाही के तौर पर देखा जा रहा है,,,जिससे उक्त घने वन क्षेत्र में रहने वाले जानवरों को अब विचरण करने में किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
इस कार्यवाही के लिए गठित टीम में मसूरी क्षेत्र के रेंजर एम एस चौहान, सबलाराम, अभिषेक सजवाण ( वन दरोगा ) राहुल, हरेंद्र सिंह, जयवीर रांगड़ मुलायम पयाल, राहुल रांगड़, नरेंद्र कुमार, बाबूराम, विनोद आदि उपस्थित थे।
About The Author
You may also like
-
मसूरी के मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर ( एम,आर,एफ ) में रात्रि में लगी आग, अग्निशमन विभाग ने बड़ी मुश्किल से पाया आग पर काबू
-
मसूरी NTT कॉलेज वार्षिक प्रेक्टिकल टेस्ट का हुआ आयोजन 55 छात्राओं ने किया प्रतिभाग
-
रोटरी क्लब ऑफ़ मसूरी ने “नुने दीपक,, परियोजना के तहत स्कूल बैग किये वितरित
-
पहाड़ों की रानी मसूरी में देर रात दो पक्षों में हुई मारपीट मुकदमा दर्ज
-
मसूरी झील के पास एक ट्रक हुआ दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, एक घायल
