दिनांक – 24.11.25
आज दिनांक 24.11.25 को प्रातः लगभग 07:00 बजे डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि सॉलिटेयर होटल के पास एक वाहन खाई में गिर गया है तथा पुलिस सहायता की आवश्यकता है।
उक्त सूचना पर थाना कोतवाली मसूरी से तत्काल रात्रि अधिकारी एवं चीता कर्मचारीगण को आपदा उपकरणों सहित मौके पर भेजा गया। मौके पर पहुँचकर देखा गया कि एक स्विफ्ट कार (UK07 TB 4592) व्हाइट कलर, अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में गिर गई थी। वाहन में एक ही व्यक्ति सवार था, जो गंभीर रूप से घायल अवस्था में पाया गया।
घायल को सुरक्षित निकालकर 108 एंबुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल मसूरी भेजा गया। जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि वाहन चालक का नाम राजवीर सिंह पुत्र नारायण सिंह पंवार, निवासी ग्राम बिच्छू, थाना थात्थूड़, उम्र 20 वर्ष है। प्राथमिक पूछताछ में ज्ञात हुआ कि वाहन चालक को नींद की झपकी आने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे चला गया। घायल व्यक्ति के भाई को घटना की सूचना दे दी गई है।
About The Author
You may also like
-
मसूरी के मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर ( एम,आर,एफ ) में रात्रि में लगी आग, अग्निशमन विभाग ने बड़ी मुश्किल से पाया आग पर काबू
-
मसूरी NTT कॉलेज वार्षिक प्रेक्टिकल टेस्ट का हुआ आयोजन 55 छात्राओं ने किया प्रतिभाग
-
रोटरी क्लब ऑफ़ मसूरी ने “नुने दीपक,, परियोजना के तहत स्कूल बैग किये वितरित
-
पहाड़ों की रानी मसूरी में देर रात दो पक्षों में हुई मारपीट मुकदमा दर्ज
-
मसूरी झील के पास एक ट्रक हुआ दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, एक घायल
