कोतवाली मसूरी, जनपद देहरादून
दिनांक: 06.05.2026
दिनांक 06.05.2026 को प्रातः लगभग 05:30 बजे कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि देहरादून–मसूरी मार्ग पर एक ट्रक खाई में गिर गया है। उक्त सूचना पर कोतवाली मसूरी से पुलिस टीम आपदा उपकरणों के साथ तत्काल मौके पर पहुंची तथा फायर सर्विस, SDRF एवं 108 एम्बुलेंस को भी मौके पर बुलाया गया।
मौके पर पहुंचने पर ज्ञात हुआ कि मसूरी झील से लगभग 200 मीटर आगे, देहरादून की ओर ट्रक संख्या UK 07 CB 1727, जो कोल्ड ड्रिंक, तेल एवं अन्य राशन सामग्री लेकर रेलवे स्टेशन देहरादून से उत्तरकाशी की ओर जा रहा था, अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया।
दुर्घटना में ट्रक चालक मुबारिक पुत्र इलियास अली निवासी ग्राम टिमली, थाना सहसपुर, जनपद देहरादून, उम्र 36 वर्ष की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं हेल्पर साजिद पुत्र रहमत निवासी ग्राम टिमली, थाना सहसपुर, जनपद देहरादून, उम्र 30 वर्ष घायल हो गया।
पुलिस द्वारा SDRF की सहायता से रेस्क्यू अभियान चलाकर मृतक के शव एवं घायल व्यक्ति को खाई से बाहर निकाला गया तथा 108 एम्बुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल भेजा गया।
घायल के परिजनों एवं वाहन स्वामी को सूचित कर दिया गया है। मृतक के शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया है तथा पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्यवाही प्रचलित है।
About The Author
You may also like
-
मसूरी के मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर ( एम,आर,एफ ) में रात्रि में लगी आग, अग्निशमन विभाग ने बड़ी मुश्किल से पाया आग पर काबू
-
मसूरी NTT कॉलेज वार्षिक प्रेक्टिकल टेस्ट का हुआ आयोजन 55 छात्राओं ने किया प्रतिभाग
-
रोटरी क्लब ऑफ़ मसूरी ने “नुने दीपक,, परियोजना के तहत स्कूल बैग किये वितरित
-
पहाड़ों की रानी मसूरी में देर रात दो पक्षों में हुई मारपीट मुकदमा दर्ज
-
इंडेन गैस सेवा मसूरी द्वारा कई गांव में केवाईसी कैंप लगाया गया, जिसमें लोगों को जागरूक किया गया
