वन विभाग मसूरी की बड़ी कार्यवाही

वन विभाग मसूरी की टीम ने एक बार फिर 3 पिक अप वाहनों को सीज किया। तीनों पिक अप वाहनों में अवैध अभिवहन का प्रकरण सामने आया है। पिक अप नंबर UK07CB2942 में अवैध रूप से पत्थरों की तस्करी तो वहीं पिक अप नंबर UK07CB8677 और UK07CA4674 में उपखनिज की तस्करी की जा रही थी ।प्रभागीय वनाधिकारी मसूरी के आदेशानुसार उप प्रभागीय वनाधिकारी मसूरी द्वारा गठित टीम द्वारा पूर्व में भी 2 पिक अप वाहनों को सीज किया गया था ।वन विभाग की इस कार्यवाही से खनन माफियाओं में खौफ का माहौल है । टीम प्रभारी महेंद्र सिंह चौहान (वन क्षेत्राधिकारी) की अगुवाई में वन दरोगा अभिषेक सजवाण (वन दरोगा), राहुल (वन बीट अधिकारी) हरेंद्र सिंह (वन बीट अधिकारी), दलवीर सिंह सजवान (वन बीट अधिकारी), मुलायम पयाल (वाहन चालक), प्रदीप गैरोला (दैनिक श्रमिक), दिनेश नेगी (दैनिक श्रमिक) व नरेंद्र कुमाए (दैनिक श्रमिक) मौजूद रहे।
About The Author
You may also like
-
मसूरी के मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर ( एम,आर,एफ ) में रात्रि में लगी आग, अग्निशमन विभाग ने बड़ी मुश्किल से पाया आग पर काबू
-
मसूरी NTT कॉलेज वार्षिक प्रेक्टिकल टेस्ट का हुआ आयोजन 55 छात्राओं ने किया प्रतिभाग
-
रोटरी क्लब ऑफ़ मसूरी ने “नुने दीपक,, परियोजना के तहत स्कूल बैग किये वितरित
-
पहाड़ों की रानी मसूरी में देर रात दो पक्षों में हुई मारपीट मुकदमा दर्ज
-
मसूरी झील के पास एक ट्रक हुआ दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, एक घायल
