योनि,,bleed with pride और कैंट बोर्ड द्वारा वृक्षारोपण,

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर मसूरी में पर्यावरण से समबंधित जगह जगह विभिन्न तरह के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं, जिनमें पर्यावरण को बचाये रखने के लिए सरकारी विभागों के साथ साथ नगर पालिका एवं अन्य सामाजिक संस्थाओ द्वारा बढ़ चढ़ कर भागीदारी निभाई जा रही है।

इसी क्रम में ” योनि,,bleed with pride नामक संस्था द्वारा मसूरी कैंट बोर्ड के सहयोग से कैंट क्षेत्र में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमे जाने माने सिने अभिनेता मसूरी वासी विक्टर बैनर्जी , एवं कैंट के जे ई शशांक चौहान ने संस्था के सदस्यों एवं स्कूली बच्चों संग संयुक्त रूप से वृक्षा रोपण कर पर्यावरण को बचाने की शपथ ली।

इस मौके पर संस्था के सुन्दर पंवार ने कहा की आज हमें पर्यावरण के प्रति गहनता से सोचने की आवश्यकता है, और हम सब को प्रकृति, पर्यावरण को बचाना होगा,,,

 

Mussoorie Tv

संपादक: नीरज सिंह

About The Author