
कोतवाली मसूरी, जनपद देहरादून
आज दिनांक 21.02.2026 को डायल 112 कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि मसूरी–देहरादून मार्ग पर मसूरी झील से लगभग 500 मीटर आगे देहरादून की ओर मुख्य सड़क से एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया है।
उक्त सूचना पर थाना कोतवाली मसूरी से तत्काल पुलिस बल आपदा उपकरणों सहित मौके के लिए रवाना किया गया तथा फायर सर्विस एवं एसडीआरएफ को भी सूचित किया गया।
मौके पर पहुंचकर देखा गया कि वाहन संख्या UK-07-TE-0854 (मारुति एर्टिगा) सड़क से लगभग 500 फीट नीचे खाई में गिरा हुआ है। जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि वाहन चालक नेहाल पुत्र सुभाष, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम रामपुर कला, थाना सहसपुर, तहसील विकासनगर, जनपद देहरादून वाहन चला रहा था। जो देहरादून से मसूरी की तरफ आ रहा था मसूरी झील के पास वाहन अनियंत्रित होने पर चालक पहले ही वाहन से कूद गया था, जिसके कारण उसे किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं आई। दुर्घटना ग्रस्त वाहन के पास से ड्राईवर का मोबाईल फोन व कपड़ों से भरा बैग पुलिस द्वारा बरामद कर थाने पर उक्त ड्राईवर के सुपुर्द किया गया।
मौके पर पुलिस द्वारा यातायात को सुचारू कराया गया है आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
About The Author
You may also like
-
पत्रकार संगठन मीडिया राइट्स देहरादून उत्तराखंड की मसूरी इकाई का हुआ गठन,अध्यक्ष पद पर धर्मेंद्र सिंह सर्वसम्मति से चुने गए
-
कैम्पटी बस स्टैंड स्थित क्षतिग्रस्त रोड के शीघ्र निर्माण हेतु मसूरी मंडल ने मंत्री गणेश जोशी को दिया ज्ञापन
-
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर, मसूरी में विशाल हिंदू सम्मेलन का हुआ आयोजन..
-
मसूरी वन प्रभाग द्वारा किया गया फॉरेस्ट फायर मॉकड्रिल का आयोजन
-
ऑस्ट्रेलिया के रोवविल मैं महात्मा गांधी के प्रतिमा की चोरी के बाद सामुदायिक नेताओं की एकजुटता रैली में आक्रोश प्रदर्शन
