आज दिनांक 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष पर मसूरी के गड्डीखाना क्षेत्र में वन विभाग के तत्वावधान में नगर पालिका मसूरी एवं अन्य सामाजिक संस्थाओं में संयुक्त रूप से वृहद वृक्षारोपण । इस उपलक्ष में श्री अमित कंवर( प्रभागीय वनाधिकारी मसूरी वन प्रभाग मसूरी) ,,
श्रीमती मीरा सकलानी( अध्यक्ष, नगरपालिका परिषद, मसूरी) दिनेश चंद नौटीयाल( उप प्रभागीय वनाधिकारि, मसूरी) ,,श्री महेन्द्र सिंह चौहान( वन क्षेत्राधिकारी मसूरी रेंज) एवं अधीनस्थ स्टाफ के साथ ही समस्त नगर पालिका कर्मचारी उपस्थित रहे। साथ ही साथ इस कार्यक्रम में श्री ओ॰पी॰ उनियाल ( पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष), आशीष गोयल( होटल स्वामी विष्णु पैलेस), श्री वीरेंद्र बिष्ट( सैनिटरी इंस्पेक्टर), वार्ड नंबर 10 के सभाषद सचिन गोयल व स्थानीय लोग मौजूद रहे। इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में एन॰जी॰ओ॰ हिलदारी व डोर टू डोर कलेक्शन संस्था ‘कीन’ का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।

वर्ष 2025 के पर्यावरण दिवस की थीम ‘putting an end to plastic pollution’ को ध्यान में रखते हुये सभी ने प्लास्टिक के उपयोग को कम करने की शपथ ली। प्रभागीय वनाधिकारी मसूरी श्री अमित कंवर द्वारा आम जनमानस को प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करने की अपील की व पर्यावरण सरंक्षण हेतु ज़्यादा से ज़्यादा वृक्षारोपण करने व भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम में स्थानीय जनता और संस्थाओं को सहयोग देने का अनुरोध किया।

वहीं दूसरी ओर नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी द्वारा आई०टी०बी०पी० मसूरी के कॉम्बेट विंग में भी वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। उनके द्वारा आई०टी०बी०पी० मसूरी में आयोजित उक्त वृक्षारोपण अभियान की सरहाना की गयी साथ ही आई०टी०बी०पी० मसूरी द्वारा मसूरी क्षेत्रान्तर्गत समय-समय पर आपातकालीन स्थिति में सुरक्षा एवं बचाव कार्यों एवं पूर्व से ही मसूरी क्षेत्रान्तर्गत वृक्षारोपण के वृहद अभियान हेतु आभार व्यक्त किया गया। साथ ही भविष्य में भी पालिका एवं शहर को अपेक्षित सहयोग हेतु आग्रह किया।

इस मौके पर गिरीश चन्द्र उपाध्याय, महानिरीक्षक / महानिदेशक, आई०ओ०बी०पी० अकादमी मसूरी, राजेश शर्मा उपमहानिरीक्षक / उप निदेशक (एडम), निशिथ चन्द्र, उप महानिरीक्षक / उप निदेशक (प्रशासन), जीजू एस०, कमांडेंट (प्रशिक्षण), आई०टी०बी०पी० अकादमी मसूरी के राजपर्तित अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारीगण, डी०पी०एस० भण्डारी पी०आर०ओ०, आई०टी०बी०पी० जवान, हिमवीरांगनाऐं आदि उपस्थित रहे।
About The Author
You may also like
-
उत्तराखंड टैक्सी मैक्सी महासंघ वाहन स्वामियों को मिली बड़ी राहत
-
NH-07 कॉरिडोर से देहरादून को मिलेगी यातायात और जाम से राहत , यात्रा समय में होगी उल्लेखनीय कमी
-
घर में हीटर से लगी आग में एक युवक की जल कर मौत
-
मसूरी के जंगलों में अवैध रूप से मलबा डंप करते चार वाहनों को वन विभाग ने रंगे हाथ पकड़ा
-
मसूरी वन विभाग द्वारा प्रभाग दिवस मनाया गया,जिसमें आम जन की समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया
