मसूरी में देर रात मसूरी – देहरादून रोड पर गलोगी पावर हाउस के पास एक दर्दनाक सडक हादसे में एक गाड़ी के गहरी खाई में गिरने से आश्रम रोड, देहरादून निवासी दो व्यक्तियों की मौके पर मौत, और एक व्यक्ति के घायल होने की दुखद घटना सामने आई है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 29 मई समय 1:25 पर देर रात्रि में पुलिस को व्हाट्सएप कॉल द्वारा एक व्यक्ति ने सूचना दी की झड़ी पानी के पास देहरादून की ओर जाते हुए हमारी गाड़ी गिर गई है,,और मैं अभी-अभी ऊपर पहुंचा हूं ,,हेल्प चाहिए,, इस पर तुरंत मसूरी पुलिस द्वारा संज्ञान लेते हुए सीनियर सब इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस, फायर एवं एसडीआरएफ मौके पर पहुंची और मौके पर मिले एक घायल व्यक्ति अंशुमन ने पुलिस को बताया कि हम लोग देहरादून से मसूरी घूमने आए थे,,और वापस जाते हुए गाड़ी गहरी खाई में गिर गई है, इस पर दुर्घटना स्थल पर पहुंचे मसूरी क्षेत्राधिकारी के निर्देशानुसार,, त्वरित कार्रवाई करते हुए रेस्क्यू टीम द्वारा नीचे खाई में उतर कर देखा गया कि उक्त दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी में एक व्यक्ति की बॉडी फंसी हैँ,, और एक व्यक्ति की बॉडी गाड़ी के बाहर हैँ ,,जिनको तुरंत खाई से बाहर निकाल ऊपर सड़क तक पहुंचाया गया, इस बीच मौके पर पहुंचे परिजनों की उपस्थिति में मृतकों को अग्रिम कार्यवाही हेतु कोरोनेशन अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया गया,,

About The Author
You may also like
-
उत्तराखंड टैक्सी मैक्सी महासंघ वाहन स्वामियों को मिली बड़ी राहत
-
NH-07 कॉरिडोर से देहरादून को मिलेगी यातायात और जाम से राहत , यात्रा समय में होगी उल्लेखनीय कमी
-
घर में हीटर से लगी आग में एक युवक की जल कर मौत
-
मसूरी के जंगलों में अवैध रूप से मलबा डंप करते चार वाहनों को वन विभाग ने रंगे हाथ पकड़ा
-
मसूरी वन विभाग द्वारा प्रभाग दिवस मनाया गया,जिसमें आम जन की समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया
