पत्रकार संगठन मीडिया राइट्स देहरादून उत्तराखंड की मसूरी इकाई का हुआ गठन,अध्यक्ष पद पर धर्मेंद्र सिंह सर्वसम्मति से चुने गए

मसूरी

पत्रकार संगठन मीडिया राइट्स देहरादून उत्तराखंड की मसूरी इकाई का आज सर्वसम्मति से गठन किया गया है जिसमें धर्मेंद्र सिंह अध्यक्ष, शुभम गैरोला महामंत्री, आदित्य पडियार उपाध्यक्ष एवं नीरज सिंह कोषाध्यक्ष चुने गए।

माल रोड स्थित एक होटल के सभागार में पत्रकार संगठन मीडिया राइट्स देहरादून की बैठक का आयोजन किया गया , जिसमें सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया गया।

लंबे समय से असंगठित पत्रकारों को एक मंच पर लाने का प्रयास किया जा रहा था, प्रदेश नेतृत्व द्वारा मसूरी इकाई की गठन के लिए निर्देशित किया गया था जिसके क्रम में आज मसूरी इकाई का गठन किया गया है। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि पत्रकार संगठन मीडिया राइट्स में सभी पत्रकार लोगों की समस्याओं को उजागर करने का काम करते हैं,और शहर की हर छोटी बड़ी समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित कर अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाते हैं और समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करते हैं।

इस मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि आज पत्रकारिता के क्षेत्र में काफी चुनौतियां हैं और मसूरी के पत्रकार लगातार जन समस्याओं को उजागर करने का काम करते हैं,उन्होंने कहा कि पत्रकार संगठन मीडिया राइट्स के बैनर तले संगठन को मजबूत करने का कार्य किया जाएगा और शहर में विभिन्न गतिविधियां संचालित की जाएगी,जिसमें स्वास्थ्य शिविर खेलकूद प्रतियोगिताओं के साथ ही वृक्षारोपण जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए जाएंगे,उन्होंने प्रदेश संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मसूरी इकाई संगठन पर प्रदेश नेतृत्व में जो विश्वास जताया है उसे पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।

इस मौके पर नवनिर्वाचित महामंत्री शुभम गैरोला ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मसूरी के सभी पत्रकारों को एकजुट कर संगठन की मजबूती के लिए कार्य किया जाएगा और पत्रकार हित के लिए कार्य किया जाएगा।

इस मौके पर प्रेम सिंह भगवान सिंह चौहान धनवीर कुमाई भारत लाल अजीत कुमार सिंह रवि बांसवाल उपेंद्र लेखवार अमित गुप्ता नितेश उनियाल मनीष गांगुली विरेंद्र वर्मा रोशन वर्मा आदि मौजूद रहे!

Mussoorie Tv

संपादक: नीरज सिंह

About The Author