मसूरी के जंगलों में अवैध रूप से मलबा डंप करते चार वाहनों को वन विभाग ने रंगे हाथ पकड़ा

­पहाड़ों की रानी मसूरी में निर्माण कार्य लगातार जारी है, जिसके चलते पहाड़ों का कटान एवं बहुमूल्य पेड़ों का पातन कार्य लगातार देखा जा रहा है। और ऐसे निर्माण कार्य एवं पहाड़ों के कटान के बाद की जा रही प्लाटिंग के चलते निकले मलबे को जंगलों में फेंका जा रहा है, जिसके चलते कई विलुप्त प्रजाति के बहुमूल्य पेड़ों को नुकसान हो रहा है,,,,और इसके विरुद्ध मसूरी वन प्रभाग को लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही है, और समय-समय पर वन प्रभाग द्वारा ऐसे कार्य करने वाले लोगों के ऊपर कार्यवाही भी की जाती रही है। और इसी के चलते सूचना मिलने पर वन विभाग मसूरी ने बड़ी कार्यवाही करते हुए

 एक बार फिर 4 पिक अप वाहनों को सीज किया है। चारों पिक अप वाहनों से जंगल क्षेत्र में मलबा फेंके जाने का प्रकरण सामने आया है। कई दिनों से लगातार अवैध डंपिंग की सूचना मिलने पर पर वन विभाग ने एक संयुक्त टीम का गठन कर रात्रि में जगह जगह पर दबिश देनी शुरू की थी, जिसमें पिक अप नंबर UK07CD4550 , UK08CA6375, UK07CA9458 और UK07CB2520 को जंगल क्षेत्र में मलबा डालते हुए रंगे हाथों मौके पर पकड़ा गया जिनके विरुद्ध नियम अनुसार विभाग द्वारा विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। लगातार चल रही अवैध डंपिंग की शिकायतों के चलते प्रभागीय वनाधिकारी के आदेशानुसार उप प्रभागीय वनाधिकारी द्वारा गठित संयुक्त टीम में टीम प्रभारी महेंद्र सिंह चौहान (वन क्षेत्राधिकारी)की अगुवाई में वन दरोगा अभिषेक सजवाण (वन दरोगा), राहुल (वन बीट अधिकारी)हरेंद्र सिंह (वन बीट अधिकारी), दलवीर सिंह सजवान (वन बीट अधिकारी), मुलायम पयाल (वाहन चालक), प्रदीप गैरोला (दैनिक श्रमिक), दिनेश नेगी (दैनिक श्रमिक) व नरेंद्र कुमार (दैनिक श्रमिक) मौजूद रहे।

Mussoorie Tv

संपादक: नीरज सिंह

About The Author