
कोतवाली मसूरी में थाना दिवस का आयोजन किया गया
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेश के अनुपालन में व क्षेत्र अधिकारी मसूरी महोदय के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 31 .8.25 को थाना कोतवाली मसूरी में थाना दिवस आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं नागरिकों ने भाग लेकर अपनी समस्याएँ रखीं। प्रभारी निरीक्षक महोदय द्वारा शिकायतों को गंभीरता से सुना और शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। थाना दिवस का उद्देश्य पुलिस-जनता के बीच संवाद को मजबूत करना तथा समस्याओं का त्वरित समाधान करना है व साथ ही जनता और पुलिस के बीच संवाद को और अधिक सशक्त बनाना है। गोष्ठी में उपस्थित व्यक्तियों से अपील की गई की किसी भी समस्या अथवा अपराध संबंधी सूचना पुलिस से तत्काल साझा करें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन ने जनसहयोग की महत्ता पर बल देते हुए भरोसा दिलाया कि जनता की समस्याओं का पारदर्शी और प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त गोष्ठी में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों से पुलिस का सहयोग करने हेतु अपील की गई।
About The Author
You may also like
-
उत्तराखंड टैक्सी मैक्सी महासंघ वाहन स्वामियों को मिली बड़ी राहत
-
NH-07 कॉरिडोर से देहरादून को मिलेगी यातायात और जाम से राहत , यात्रा समय में होगी उल्लेखनीय कमी
-
घर में हीटर से लगी आग में एक युवक की जल कर मौत
-
मसूरी के जंगलों में अवैध रूप से मलबा डंप करते चार वाहनों को वन विभाग ने रंगे हाथ पकड़ा
-
मसूरी वन विभाग द्वारा प्रभाग दिवस मनाया गया,जिसमें आम जन की समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया
