पहाड़ों की रानी मसूरी के चार दुकान स्थित क्षेत्र में न सिर्फ स्थानीय नागरिकों वरन पर्यटकों के भी आकर्षण का केंद्र बन रहे लैंडौर मेले का 20 और 21 दिसंबर को आयोजन किया जा रहा है।
उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती वर्ष के अवसर पर छावनी परिषद लैंडौर द्वारा रजत अग्रवाल ( मसूरी व्यापार संघ अध्यक्ष) के सहयोग से इस बार भी धूमधाम से इस मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले की खासियत रही है कि इसमें न सिर्फ पश्चिमी सभ्यता बल्कि उत्तराखंड के पारंपरिक व्यंजन पकवान खाने-पीने की वस्तुओं के साथ -साथ उत्तराखंड के पारंपरिक वेशभूषा एवं रीति रिवाज से भी रूबरू कराया जाता है,
इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए छावनी परिषद के शशांक चौहान ने बताया कि लैंडौर मेंले के उद्घाटन के अवसर पर इस बार स्थानीय निवासियों के लिए छावनी परिषद द्वारा एक निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है, हंस फाउंडेशन के सहयोग से इस चिकित्सा शिविर में जरूरतमंद लोगों के इलाज के साथ ही उन्हें कंबल, व्हीलचेयर, छड़ी एवं दवाइयां आदि वितरित की जाएगी..और भविष्य में भी ऐसे शिवरों का लगातार आयोजन कराया जाता रहेगा….
About The Author
You may also like
-
कैम्पटी बस स्टैंड स्थित क्षतिग्रस्त रोड के शीघ्र निर्माण हेतु मसूरी मंडल ने मंत्री गणेश जोशी को दिया ज्ञापन
-
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर, मसूरी में विशाल हिंदू सम्मेलन का हुआ आयोजन..
-
मसूरी झील के पास वाहन गिरा गहरी खाई में , चालक बाल बाल बचा
-
मसूरी वन प्रभाग द्वारा किया गया फॉरेस्ट फायर मॉकड्रिल का आयोजन
-
ऑस्ट्रेलिया के रोवविल मैं महात्मा गांधी के प्रतिमा की चोरी के बाद सामुदायिक नेताओं की एकजुटता रैली में आक्रोश प्रदर्शन
