कोतवाली मसूरी पुलिस द्वारा क्षेत्र की महिलाओं और महिला पर्यटकों को अपराधों के प्रति जागरूक करने हेतु एक विशेष अभियान चलाया गया

 

दिनांक: 26/10/2025

कोतवाली मसूरी पुलिस द्वारा क्षेत्र की महिलाओं और महिला पर्यटकों को अपराधों के प्रति जागरूक करने हेतु एक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिला संबंधी अपराध, साइबर अपराध/साइबर उत्पीड़न और सड़क अपराध (Street Crime) से महिलाओं को सतर्क करना था।

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं को इन अपराधों से बचाव के उपायों और सतर्क रहने के तरीकों के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि महिलाओं के साथ होने वाले किसी भी प्रकार के अपराध या उत्पीड़न की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

साइबर अपराध/साइबर उत्पीड़न के संबंध में महिलाओं को ऑनलाइन धोखाधड़ी, सोशल मीडिया उत्पीड़न और डिजिटल सुरक्षा के उपाय बताए गए। उन्हें चेतावनी दी गई कि किसी भी अनजान लिंक, संदिग्ध संदेश या व्यक्ति पर भरोसा न करें और किसी भी असामान्य गतिविधि की तुरंत रिपोर्ट करें।

सड़क अपराध (Street Crime) से बचाव के लिए महिलाओं को सतर्क रहने, संदिग्ध व्यक्तियों से दूरी बनाए रखने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करने की जानकारी दी गई।

कोतवाली मसूरी पुलिस ने सभी महिलाओं से अनुरोध किया कि वे सतर्क रहें, अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें और किसी भी अपराध की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

Mussoorie Tv

संपादक: नीरज सिंह

About The Author