दिनांक : 16.01.2026
आज दिनांक 16.01.2026 को सायं समय सिविल अस्पताल मसूरी के निकट स्थित संजीव गोयल के मकान में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल पुलिस बल एवं फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुँची।
मौके पर जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त मकान में गौरव टुटेजा पुत्र देश पाल टुटेजा, निवासी एफ-62, ब्लॉक-एफ, कालकाजी, दक्षिण दिल्ली, उम्र लगभग 47 वर्ष, दिनांक 30.12.2025 से किराये के कमरे में रह रहा था। स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि सायं लगभग 5:00 बजे के आसपास गौरव टुटेजा को आस-पड़ोस के लोगों द्वारा देखा गया था, उक्त गौरव बाजार से एक दो दिन पहले अपने कमरे के लिए रूम हीटर खरीद कर लाए थे ।
सायं के समय कमरे से धुआँ निकलता देख आसपास के लोगों द्वारा मकान स्वामी को सूचित किया गया। जब कमरे को खोलकर देखा गया तो कमरे के अंदर हीटर जल रहा था तथा आग लगी हुई थी, जिससे बिस्तर व अन्य घरेलू सामान जला हुआ पाया गया।
कमरे के अंदर गौरव टुटेजा हीटर के पास जली अवस्था में जमीन पर पड़ा हुआ मिला। पुलिस एवं फायर सर्विस टीम द्वारा तत्काल आग पर काबू पाया गया। प्राथमिक निरीक्षण में गौरव टुटेजा की मृत्यु हो चुकी पाई गई।
घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। मौके पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। शव को पंचायतनामा/पोस्टमार्टम की कार्रवाई हेतु सिविल अस्पताल मसूरी भेजा गया है। घटना के संबंध में अन्य आवश्यक जांच प्रचलित है।
About The Author
You may also like
-
कैम्पटी बस स्टैंड स्थित क्षतिग्रस्त रोड के शीघ्र निर्माण हेतु मसूरी मंडल ने मंत्री गणेश जोशी को दिया ज्ञापन
-
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर, मसूरी में विशाल हिंदू सम्मेलन का हुआ आयोजन..
-
मसूरी झील के पास वाहन गिरा गहरी खाई में , चालक बाल बाल बचा
-
मसूरी वन प्रभाग द्वारा किया गया फॉरेस्ट फायर मॉकड्रिल का आयोजन
-
ऑस्ट्रेलिया के रोवविल मैं महात्मा गांधी के प्रतिमा की चोरी के बाद सामुदायिक नेताओं की एकजुटता रैली में आक्रोश प्रदर्शन
