मसूरी के सैमुअल चंद्र का मध्य प्रदेश में होने वाले राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में टेक्निकल ऑफिशियल के तौर पर हुआ चयन

 

मसूरी। शहर के अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल रेफरी सैमुएल चन्द्र ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर मसूरी का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। उन्हें आगामी आईबीएफएफ पार्शियली राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में टेक्निकल ऑफिशियल (रेफरी) के रूप में नियुक्त किया गया है। प्रतियोगिता का आयोजन 26 अगस्त से मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित अटल बिहारी वाजपेयी ट्रेनिंग सेंटर में किया जा रहा है, जिसमें करीब 18 राज्यों की टीमें प्रतिभाग करेंगी। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन पर खुशी जताते हुए सैमुएल चन्द्र ने कहा कि वह हमेशा मेहनत और अनुशासन में विश्वास रखते हैं। उनके अनुसार यह उपलब्धि लगातार किए गए परिश्रम, लगन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि मैदान पर निष्पक्ष निर्णय देना रेफरी की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है,, और वह इस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से लगातार निभाने का प्रयास करते रहे है । सैमुएल चन्द्र इससे पहले भी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिताओं में रेफरी की भूमिका निभा चुके हैं। उनके अनुभव और प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें एक बार फिर महत्वपूर्ण राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए टेक्निकल ऑफिशियल नियुक्त किया गया है।

सैमुएल चन्द्र के राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन की खबर मिलते ही खेल प्रेमियों और शहरवासियों में खुशी की लहर है। पूर्व में भी मसूरी शहर से निकले कई खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पटल पर अपनी अमिट छाप छोड़ी है, और इसी कड़ी को सैमुअल चंद्र लगातार आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं, जो की आने वाली युवा पीढ़ी के लिए एक प्रेरणा स्रोत हैं……

Mussoorie Tv

संपादक: नीरज सिंह

About The Author