नगर पालिका परिषद मसूरी द्वारा नगर क्षेत्र में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के अंतर्गत एम,आर,एफ (Material Recovery Facility ) सेंटर का संचालन किया जा रहा है, जहां पुनर्चक्रण योग्य ( Recyclable ) सामग्री का पृथक्करण एवं भंडारण किया जाता है। जहां 9 जून 2026 की रात्रि को Recyclable सामग्री के भंडारण स्थल पर कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा जानबूझकर आग लगा दी गई, जिसके कारण वहां रखी सामग्री जलकर क्षतिग्रस्त हो गई। बड़े पैमाने पर लगी इस आग के चलते क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया, जिसकी सूचना मिलते ही अग्निशमन एवं स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची,जहां लगभग 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आज पर काबू पाया गया।
इस संबंध में संबंधित फर्म Knowaste Environmental Solution (LLP) द्वारा मसूरी थाने में प्राथमिक की दर्ज कर दी गई है, तथा मसूरी पुलिस द्वारा मामले का संज्ञान लेते हुए जांच प्रारंभ कर दी गई है, तथा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है, साथ ही मसूरी वासियों से अपील की गई है कि उक्त घटना के संबंध में यदि किसी को कोई जानकारी मिलती है तो कृपया मसूरी पुलिस या नगर पालिका में सूचना दें, सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा..

About The Author
You may also like
-
मसूरी NTT कॉलेज वार्षिक प्रेक्टिकल टेस्ट का हुआ आयोजन 55 छात्राओं ने किया प्रतिभाग
-
रोटरी क्लब ऑफ़ मसूरी ने “नुने दीपक,, परियोजना के तहत स्कूल बैग किये वितरित
-
पहाड़ों की रानी मसूरी में देर रात दो पक्षों में हुई मारपीट मुकदमा दर्ज
-
मसूरी झील के पास एक ट्रक हुआ दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, एक घायल
-
इंडेन गैस सेवा मसूरी द्वारा कई गांव में केवाईसी कैंप लगाया गया, जिसमें लोगों को जागरूक किया गया
