मसूरी वन प्रभाग द्वारा प्रभाग दिवस का आयोजन किया गया जिसमें कि आम जनमानस की समस्या को सुना गया और उनके निराकरण हेतु जनता को आश्वस्त किया गया तथा मानव वन्यजीव संघर्ष को न्यून करने हेतु सुझाव लिए गये इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वर्तमान में विभिन्न स्थानों पर हो रहे मानव वन्यजीव संघर्ष के न्यूनीकरण हेतु जनमानस से संपर्क स्थापित करना और समस्याओं का निराकरण करना रहा इस मौके पर ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों से विशेष सुझाव दिए गए और उन पर अमल करने की बात कही गई
प्रभागीय वनाधिकारी मसूरी के आदेशों के क्रम में आयोजित प्रभाग दिवस की अध्यक्षता दिनेश प्रसाद नौडियाल उप प्रभागीय वनाधिकारी मसूरी द्वारा की गयी उन्होंने बताया कि वर्तमान में वन्य जीव और मानव संघर्ष में बढ़ोतरी हुई है जिसे देखते हुए ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है और वन विभाग की टीम के साथ वन पंचायत के लोगों के साथ मिलकर कार्य किया जा रहा है उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों इस सुरक्षा को लेकर भी विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं
का
कार्यक्रम में वन क्षेत्राधिकारी मसूरी रेंज श्री महेंद्र सिंह चौहान, वन दरोगा अभिषेक सजवाण, प्रभागीय व राजी कार्यालय का स्टाफ, राजेश सजवाण(अध्यक्ष युवा मोर्चा भाजपा), भारत सिंह चौहान (पूर्व प्रधान एवं सभासद लैंडर कैंट क्षेत्र), सुरेंद्र रावत( पूर्व ग्राम प्रधान लगड़ासु) आदि उपस्थित रहे।
About The Author
You may also like
-
मसूरी झील के पास एक ट्रक हुआ दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, एक घायल
-
इंडेन गैस सेवा मसूरी द्वारा कई गांव में केवाईसी कैंप लगाया गया, जिसमें लोगों को जागरूक किया गया
-
मसूरी नगर पालिका सभासदा गीता कुमाई ने पालिका अधिशासी अधिकारी क़ो शहर की समस्याओं के निराकरण के लिए दिया ज्ञापन
-
जे एम हैंपटसीन कोर्ट स्कूल का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह हुआ संपन्न मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे दीपक रावत( आयुक्त कुमाऊं मंडल)
-
पत्रकार संगठन मीडिया राइट्स देहरादून उत्तराखंड की मसूरी इकाई का हुआ गठन,अध्यक्ष पद पर धर्मेंद्र सिंह सर्वसम्मति से चुने गए
