पहाड़ों की रानी मसूरी में दिसंबर माह में वीकेंड पर लगातार भारी पर्यटकों की भारी भीड़ देखी जा रही है, जिससे मसूरी के व्यापारियों के चेहरों पर रौनक दिखाई दे रही है। मसूरी के लगभग सभी होटल गेस्ट हाउस और होमस्टे आदि फूल दिखाई दे रहे हैं, और आने वाले समय में मसूरी में विंटर कार्निवल के साथ क्रिसमस एवं नव वर्ष के उपलक्ष में बड़ी संख्या में पर्यटकों के आने की उम्मीद है जिससे कि मसूरी में बड़ी संख्या में पर्यटकों के आने की संभावना है, और इसके लिए शासन प्रशासन ने अभी से तैयारी शुरू कर दी हैं जिसके मद्देनजर मसूरी फायर सर्विस द्वारा होटलों गेस्ट हाउस होमस्टे रेस्टोरेंट पार्किंग आदि में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें इन जगहों पर सुरक्षा की दृष्टि से विशेष रूप से फायर उपकरणों की जांच की जा रही है।
इसी क्रम मेंआज दिनांक 14.12.2025 को पुलिस महानिरीक्षक अग्निशमन एवं आपात सेवा उत्तराखंड, देहरादून महोदय तथा मुख्य अग्निशमन अधिकारी जनपद देहरादून महोदय के आदेशानुसार प्रभारी अग्निशमन अधिकारी मसूरी श्री धीरज सिंह तड़ियाल द्वारा मसूरी क्षेत्रांतर्गत स्थित टाउन हॉल तथा क्लब/बार/रेस्टोरेंट/बैंक्वेट हॉल का अग्निसुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत निरीक्षण किया गया तथा स्वामी/प्रबंधन को अग्निसुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। साथ ही
किसी भी आपात स्थिति में आपदा से निपटने की जानकारी भी साझा की गई
छायाचित्र👇👇
About The Author
You may also like
-
मसूरी झील के पास एक ट्रक हुआ दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, एक घायल
-
इंडेन गैस सेवा मसूरी द्वारा कई गांव में केवाईसी कैंप लगाया गया, जिसमें लोगों को जागरूक किया गया
-
मसूरी नगर पालिका सभासदा गीता कुमाई ने पालिका अधिशासी अधिकारी क़ो शहर की समस्याओं के निराकरण के लिए दिया ज्ञापन
-
जे एम हैंपटसीन कोर्ट स्कूल का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह हुआ संपन्न मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे दीपक रावत( आयुक्त कुमाऊं मंडल)
-
पत्रकार संगठन मीडिया राइट्स देहरादून उत्तराखंड की मसूरी इकाई का हुआ गठन,अध्यक्ष पद पर धर्मेंद्र सिंह सर्वसम्मति से चुने गए
