वन विभाग की बड़ी कार्यवाही:

मसूरी वनप्रभाग क्षेत्र में काफी लंबे समय से अवैध खनन एवं संवैधानिक तरीके से पेड़ों का कटान आदी गतिविधियां जारी है, जिसकी लगातार शिकायत वन प्रभाग को मिल रही थी,,,, इन गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए मसूरी वन प्रभाग द्वारा एक विशेष टीम गठित की गई,, इस विशेष टीम को उसे समय बड़ी कामयाबी मिली जब टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए खनन व अभिवहन पर शिकंजा कसने का कार्य किया गया जिसमें कि टीम द्वारा अवैध खनन करते हुए वाहन संख्या UK07CD5634 को जब्त किया गया। साथ ही साथ वाहन संख्या UP11AT3180 को अवैध लकड़ी की तस्करी करते हुये पकड़ा गया व वाहन को सीज किया गया। उक्त कार्यवाही से खनन माफिया व तस्करों में ख़ौफ़ का माहौल है। प्रभागीय वनाधिकारी, मसूरी वन प्रभाग के दिए गए निर्देशानुसार उप प्रभागीय वनाधिकारी द्वारा गठित टीम में वन क्षेत्राधिकारी मसूरी रेंज महेंद्र सिंह चौहान की अगुवायी में वन दरोगा अभिषेक सजवाण, वन बीट अधिकारी राहुल, वन बीट अधिकारी हरेंद्र सजवाण , वन बीट अधिकारी दलवीर सजवाण, नरेंद्र कुमार (दैनिक श्रमिक), प्रदीप गैरोला (दैनिकी श्रमिक) व राहुल रांगड़ (दैनिक श्रमिक) मौजूद थे।

About The Author
You may also like
-
मसूरी के सैमुअल चंद्र का मध्य प्रदेश में होने वाले राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में टेक्निकल ऑफिशियल के तौर पर हुआ चयन
-
उत्तराखंड की बेटी विदुषी निशंक को मिला” दिल्ली गौरव सम्मान 2026,,
-
मसूरी में किमाड़ी मोटर मार्ग पर बाइक फिसलने से एक युवक कि दर्दनाक मृत्यु
-
मसूरी में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तिफे के बाद युवाओं एवं अभिभावकों ने आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरण किया
-
मसूरी के मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर ( एम,आर,एफ ) में रात्रि में लगी आग, अग्निशमन विभाग ने बड़ी मुश्किल से पाया आग पर काबू
