
लैंडोर चौकी में पेड़ के गिरने से पुलिसकर्मी का निजी वाहन क्षतिग्रस्त
समस्त उत्तराखंड में बारिश का प्रकोप जारी है, और पर्यटन नगरी मसूरी के साथ- साथ आस पास के क्षेत्रों में हो रही मूसलाधार बारिश से, जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है, वहीं नदी नाले उफान पर हैं, और कई स्थान पर भूस्खलन होने से यातायात भी प्रभावित हो गया है। मसूरी के लैंडॉर पुलिस चौकी में एक बड़ा पेड़ गिर गया, जिससे चौकी परिसर में रहने वाले कांस्टेबल सुनील कुमार और उनका परिवार इस हादसे में बाल बाल बच गया, कांस्टेबल सुनील कुमार ने इस संबंध में रोष प्रकट करते हुए बताया कि उन्होंने पूर्व में ही इस जर्जर विशालकाय पेड़ को हटाने के लिए वन विभाग में आवेदन किया था, और सूचित किया था, कि कभी भी यह पेड़ गिर सकता है और इससे जान माल का नुकसान हो सकता है, किन्तु वन विभाग ने इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया।इस हादसे में पुलिसकर्मी सुनील कुमार का निजी वाहन क्षतिग्रस्त हो गया है।
मसूरी देहरादून मार्ग पर भी कई स्थानों पर हल्का भूस्खलन होने से यातायात प्रभावित हुआ है, आज सुबह मैगी प्वाइंट के निकट पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा गिरने से यातायात बाधित हो गया, जिससे सड़क के दोनों ओर लगभग तीन किलोमीटर लंबी लाइन लग गई, साथ ही पहाड़ी से एक भारी भरकम पेड़ भी गिरकर सड़क पर आ गया, जिससे 1 घंटे तक मार्ग बाधित रहा, स्थानीय लोगों द्वारा वृक्ष के एक हिस्से को काटा गया जिससे दोपहिया वाहनों की आवाजाहि हो सके, साथ ही लोक निर्माण विभाग द्वारा मार्ग को जे सी बी लगा कर यातायात के लिए सुचारु किया ।

मसूरी के कैमल बैक रोड पर सड़क का एक बड़ा भाग टूट गया हाई, जिससे लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं मसूरी-देहरादून मुख्य मार्ग पर भट्टा गांव के समीप एक बड़ा विशालकाय पेड़ सड़क पर गिर गया, जिससे कि सड़क के दोनों ओर वाहनों की लम्बी लाइन लग गयी ।

वही आपदा प्रबंधन द्वारा लोगों से अनावश्यक यात्रा और नदी एवं नालों के आसपास न जाने की अपील की जा रही है,
मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने कहा कि समस्त उत्तराखंड में 14 तारीख तक हाई अलर्ट की घोषणा की गई है, साथ उन्होंने लोगों से इस दौरान अनावश्यक रूप से यात्रा न करने के हिदायत भी दी है,
About The Author
You may also like
-
उत्तराखंड टैक्सी मैक्सी महासंघ वाहन स्वामियों को मिली बड़ी राहत
-
NH-07 कॉरिडोर से देहरादून को मिलेगी यातायात और जाम से राहत , यात्रा समय में होगी उल्लेखनीय कमी
-
घर में हीटर से लगी आग में एक युवक की जल कर मौत
-
मसूरी के जंगलों में अवैध रूप से मलबा डंप करते चार वाहनों को वन विभाग ने रंगे हाथ पकड़ा
-
मसूरी वन विभाग द्वारा प्रभाग दिवस मनाया गया,जिसमें आम जन की समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया
