
देहरादून क्षेत्र में अवैध खनन की लगातार शिकायतें मिल रही हैं, इन शिकायतों पर अब प्रशासन सख्त रुख अपनाते दिखाई दे रहा है। ऐसी ही एक शिकायत कोठाल गेट के समीप की भी मिली थी, जिस पर प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए निर्माणाधीन साइट से जेसीबी, पोकलैंड मशीन और दो पिकअप वाहनों को सीज कर दिया है। कार्रवाई के दौरान इन पर 7 लाख 20 हजार रुपये का भारी भरकम जुर्माना भी लगाया गया है।
मामला तब सामने आया जब क्षेत्र में अवैध खनन की लगातार मिल रही सूचनाओं को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल ने तत्काल जांच के निर्देश दिए। उनके निर्देश पर उपजिलाधिकारी मसूरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और खनन में लगे उपकरणों को जब्त कर कार्रवाई शुरू की।

पकड़े गए वाहनों में एक जेसीबी, एक पोकलैंड मशीन और दो पिकअप शामिल हैं। सभी वाहनों को या तो मौके पर सील किया गया या कुठालगेट पुलिस चौकी में खड़ा कर दिया गया है। प्रशासन ने वाहन मालिकों के खिलाफ मुकदमे भी दर्ज कर दिए हैं।

जिलाधिकारी ने साफ किया है कि जिले में अवैध खनन को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने खनन की शिकायतों पर समयबद्ध कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को जिम्मेदारी भी सौंपी है। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से अवैध खनन में लिप्त तत्वों में हड़कंप मच गया है।
About The Author
You may also like
-
कैम्पटी बस स्टैंड स्थित क्षतिग्रस्त रोड के शीघ्र निर्माण हेतु मसूरी मंडल ने मंत्री गणेश जोशी को दिया ज्ञापन
-
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर, मसूरी में विशाल हिंदू सम्मेलन का हुआ आयोजन..
-
मसूरी झील के पास वाहन गिरा गहरी खाई में , चालक बाल बाल बचा
-
मसूरी वन प्रभाग द्वारा किया गया फॉरेस्ट फायर मॉकड्रिल का आयोजन
-
ऑस्ट्रेलिया के रोवविल मैं महात्मा गांधी के प्रतिमा की चोरी के बाद सामुदायिक नेताओं की एकजुटता रैली में आक्रोश प्रदर्शन
