
उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल निवासी शशांक तड़ियाल ने जापान के हिमेजी शहर में आयोजित एशियन पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025 में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 83 किलोग्राम भार वर्ग में कुल 620 किलोग्राम वजन उठाकर कांस्य पदक अपने नाम किया। बेंच प्रेस स्पर्धा में भी उन्होंने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए रजत मेडल जीतकर भारत का गौरव बढ़ाया।

शशांक तड़ियल का यह सफर आज की मेहनत का नहीं, बल्कि 2015 से लगातार चले आ रहे कठोर अभ्यास, अनुशासन और संकल्प का परिणाम है। पिछले 10 वर्षों में उन्होंने अपनी ताकत, तकनीक और मानसिक दृढ़ता पर लगातार काम किया है। हर सुबह की कसरत, हर दिन की डाइट, चोटों से उबरने की जिद और देश के लिए कुछ कर दिखाने का सपना—ये सब उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि के पीछे की असली कहानी हैं।
उन्होंने कई बार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभा दिखाई, लेकिन अंतरराष्ट्रीय मंच पर यह पहला मौका था जब उन्होंने एशिया के बेस्ट खिलाड़ियों के बीच अपनी मजबूत पहचान बनाई। उनका यह सफर युवाओं के लिए एक मिसाल है कि अगर जुनून सच्चा हो और मेहनत निरंतर हो, तो पहाड़ से निकलकर भी शिखर तक पहुंचा जा सकता है।
उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर पूरे गढ़वाल, उत्तराखंड और भारत को उन पर गर्व है।
About The Author
You may also like
-
उत्तराखंड टैक्सी मैक्सी महासंघ वाहन स्वामियों को मिली बड़ी राहत
-
NH-07 कॉरिडोर से देहरादून को मिलेगी यातायात और जाम से राहत , यात्रा समय में होगी उल्लेखनीय कमी
-
घर में हीटर से लगी आग में एक युवक की जल कर मौत
-
मसूरी के जंगलों में अवैध रूप से मलबा डंप करते चार वाहनों को वन विभाग ने रंगे हाथ पकड़ा
-
मसूरी वन विभाग द्वारा प्रभाग दिवस मनाया गया,जिसमें आम जन की समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया

