मसूरी – मसूरी देहरादून मार्ग पर गज्जी बैंड के निकट एक ट्रक खाई में गिरने से घटनाग्रस्त हो गया जिसमें सवार तीन व्यक्तियों को गंभीर चोटे आई है।

प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह कुंवर ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह लगभग 8:00 बजे ट्रक संख्या UK17CA4014 देहरादून से मसूरी सीमेंट लेकर आ रहा था , गज्जी बैंड के पास चालक द्वारा ट्रक को बैक करते हुए अचानक ट्रक अनियंत्रित होकर लगभग 50-60 फीट नीचे गहरी खाई में गिर गया जिसमें तीन लोग सवार थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को खाई से बाहर निकाल कर एंबुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल पहुंचाया।

घायलों में मो० दानिश उम्र 26 पुत्र मो० शरीफ निवासी हरिजन कॉलोनी मकान न. 5, छुटमलपुर, सहारनपुर (उ.प्र), राजेश उम्र 45 पुत्र वशिष्ठ सहानी, ग्राम भराटी, थाना सिमरी जिला दरभंगा बिहार, हाल निवासी निरंजनपुर, पटेल नगर, देहरादून, विजय यादव पुत्र नत्थनी यादव निवासी लोहिया नगर ब्रह्मपुरी सब्जी मंडी निरंजनपुर, पटेल नगर, देहरादून शामिल है।
About The Author
You may also like
-
कैम्पटी बस स्टैंड स्थित क्षतिग्रस्त रोड के शीघ्र निर्माण हेतु मसूरी मंडल ने मंत्री गणेश जोशी को दिया ज्ञापन
-
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर, मसूरी में विशाल हिंदू सम्मेलन का हुआ आयोजन..
-
मसूरी झील के पास वाहन गिरा गहरी खाई में , चालक बाल बाल बचा
-
मसूरी वन प्रभाग द्वारा किया गया फॉरेस्ट फायर मॉकड्रिल का आयोजन
-
ऑस्ट्रेलिया के रोवविल मैं महात्मा गांधी के प्रतिमा की चोरी के बाद सामुदायिक नेताओं की एकजुटता रैली में आक्रोश प्रदर्शन
