
- शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के मामले में एक युवक को पुलिस ने काफ़ी जद्दोजहद के बाद गिरफ्तार कर लिया।
प्रभारी निरीक्षक अरविंद चौधरी ने बताया कि विगत 4 जनवरी को थाना राजपुर द्वारा कोतवाली मसूरी में एक जीरो एफ.आई.आर प्राप्त हुई जिसमें पीड़िता द्वारा अभ्युक्ति मोहम्मद आकीब द्वारा उसको शादी का झांसा देकर अलग-अलग स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म किया गया। बताया कि अभियुक्त द्वारा पीड़िता के घर वालों को भी गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दी गई लिखित तहरीर के आधार पर। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया है। जिस पर धारा 323, 506, 376 भादवी के तहत मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय में पेश किया गया है।
नाम पता अभियुक्त-
मोहम्मद आकिब पुत्र इरफान निवासी – बिजली घर के पास चिलकाना रोड थाना कोतवाली देहात सहारनपुर उत्तर प्रदेश उम्र 26 वर्ष
पुलिस टीम के नाम का विवरण-
1. महिला उपनिरीक्षक ज्योति पंवार कोतवाली मसूरी
2. उप निरीक्षक जैनेंद्र राणा कोतवाली मसूरी
3. कांस्टेबल अमित डबराल कोतवाली मसूरी
4. कांस्टेबल केतन एसओजी देहरादून
About The Author
You may also like
-
कैम्पटी बस स्टैंड स्थित क्षतिग्रस्त रोड के शीघ्र निर्माण हेतु मसूरी मंडल ने मंत्री गणेश जोशी को दिया ज्ञापन
-
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर, मसूरी में विशाल हिंदू सम्मेलन का हुआ आयोजन..
-
मसूरी झील के पास वाहन गिरा गहरी खाई में , चालक बाल बाल बचा
-
मसूरी वन प्रभाग द्वारा किया गया फॉरेस्ट फायर मॉकड्रिल का आयोजन
-
ऑस्ट्रेलिया के रोवविल मैं महात्मा गांधी के प्रतिमा की चोरी के बाद सामुदायिक नेताओं की एकजुटता रैली में आक्रोश प्रदर्शन
