मसूरी वन प्रभाग द्वारा किया गया फॉरेस्ट फायर मॉकड्रिल का आयोजन

कार्यालय- प्रभागीय वनाधिकारी, मसूरी वन प्रभाग, मसूरी।

‘‘फारेस्ट फायर माॅक ड्रिल’’

 

मसूरी वन प्रभाग, मसूरी द्वारा दिनांक 18 फरवरी 2026 को प्रातः 10.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक ‘‘फारेस्ट फायर माॅक ड्रिल’’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मसूरी वन प्रभाग के नियन्त्राणाधीन लगभग 46328.00 हे0 वनक्षेत्र एवं राजस्व विभाग के नियन्त्रणाधीन लगभग 17652.00 हे0 सिविल वन क्षेत्र में विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए वनाग्नि घटनाओं की ससमय रोकथाम/प्रभावी नियंत्रण, त्वरित कार्यवाही, जान-माल एवं प्राकृतिक संसाधनों की क्षति को न्यूनतम किया जाना है।

उक्त फारेस्ट फायर माक ड्रील के प्रभारी डा0 उदय नन्द गौड़, उप प्रभागीय वनाधिकारी मसूरी द्वारा बताया गया कि माॅक ड्रिल के दौरान आज प्रात 11 बजे उत्तराखण्ड फाॅरेस्ट फायर ऐप के माध्यम से मसूरी, जबरखेत में निजी नोटिफायड वन क्षेत्र में वनाग्नि सम्बन्धित एक अलर्ट प्राप्त हुआ। फायर एलर्ट के माध्यम से प्राप्त लोकेशन (जी0पी0एस निर्देशांक) एवं अलर्ट सूचना के आधार पर तत्काल नियंत्रण कक्ष द्वारा सूचना प्राप्त होते ही त्वरित प्रतिक्रिया दल जिसमें गठित 08 टीमों को आवश्यक वनाग्नि नियंत्रण उपकरणों के साथ निर्धारित स्थल के लिए रवाना किया गया। उक्त टीमों में डाइरेक्ट अटैक पार्टी, राइट फ्लैंक पार्टी, लेफ्ट फ्लैंक पार्टी, मौपअप टीम, लुकआउट पोजिशन टीम, फायरलाइन, फायरब्रेक, कन्ट्रोल लाइन टीम शामिल रहीं। उक्त के अतिरिक्त मेडिकल टीम, वेटनरी टीम, वायरलेस काॅमिनिकेशन स्टिेजिगं एरिया, वायरलेस काॅमिनिकेशन इन्सिडेन्ट कमान पोस्ट, ड्रोन टीम, बैकअप टीम, आदि भी सम्मिलित रहीं। उक्त सभी टीमों को 04 टास्क फोर्स लीडर श्रीमति अमिता थपलियाल रेंज अधिकारी केम्पटी, श्री महेन्द्र सिंह चैहान रेंज अधिकारी मसूरी, श्री गोविन्द सिंह चैहान रेंज अधिकारी भद्रीगाड एवं श्री हरीश गैरोला रेंज अधिकारी रायपुर के नेतृत्व में वनाग्नि मौक ड्रील का आयोजन किया गया। उक्त घटना में लगभग 0.50 हे0 वन क्षेत्र वनाग्नि की घटना से प्रभावित हुआ। उक्त घटना के दौरान 02 कर्मचारी घायल हुए, 01 कर्मचारी मिसिगं तथा 01 हिरन का बच्चा घायल हुआ। घायल कर्मचारियों एव 02 स्थानीय लोगों को घटना स्थल से रेस्क्यू कर स्टेजिगं एरिया में एम्बुलेसं के माध्यम से लाया गया जहाॅं पर मेडिकल टीम द्वारा प्राथमिक उपचार दिया गया। घायल हिरन को वेटनरी टीम द्वारा मौके पर ही उपचार देकर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया। मौके पर वनाग्नि के दौरान एक देवदार का वृक्ष भी मसूरी चम्बा रोड़ पर गिर गया था जिसे टीम द्वारा त्वरित गति से हटा दिया गया। सड़क इंस्डिेन्ट कमांडर दिनेश नौडियाल, उप प्रभागीय वनाधिकारी द्वारा बताया गया कि उक्त मौक ड्रील में वन विभाग, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) अग्निशमन/दमकल विभाग के अधिकारी/कर्मचारी, मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण के प्रतिनिधि, नगर पालिका मसूरी के कर्मचारी, चिकित्सा विभाग की टीम, पशुपालन/पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी सहित विभिन्न विभागों से लगभग 115 लोगों द्वारा प्रतिभाग किया गया। टीमों क

प्रभागीय वनाधिकारी मसूरी श्री अमित कंवर द्वारा वनाग्नि मौक ड्रील समापन के पश्चात स्टेजिगं एरिया ब्रुकलैडं में सभी टीमों को सम्बोन्धित किया गया। टीम से अनुभव व फीड बैक लेते हुए आवश्यक सुझाव दिये। साथ टीम के रिसपान्स समय को और कम करने पर जोर दिया गया। उक्त फारेस्ट फायर मौक ड्रील के सफल आयोजन हेतु टीम को बधाई दी ।

Mussoorie Tv

संपादक: नीरज सिंह

About The Author