
मसूरी – एडमिन – नीरज सिंह
नगर पालिका परिषद मसूरी के चुनाव अब दिलचस्प होते जा रहे हैं , और मसूरी की पालिकाध्यक्ष की सीट बड़ी हॉट सीट मानी जा रही है, जिसे भाजपा हासिल करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती, इसी लिए चुनाव प्रचार में लगातार भाजपा के स्टार प्रचारक जिनमें मुख्य रूप। राज्यसभा सांसद नरेश बंसल , विधायक खजान दास , चकराता विधायक मुन्ना सिंह चौहान, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी , राष्ट्रीय भाजपा युवामोर्चा उपाध्यक्ष नेहा जोशी आदि ने मसूरी पहुंच अध्यक्ष पद प्रत्याशी मीरा सकलानी एवं अन्य भाजपा समर्थित सभासदों के पक्ष में मतदान करने की अपील करते दिखाई दे रहे हैं।

इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी से अध्यक्ष पद प्रत्याशी और सभासद के प्रत्याशियों द्वारा विशाल रैली निकाली गई इसमें सैकड़ो की संख्या में उनके समर्थकों ने भाग लिया , ढोल दमाऊ और रणसिंघे की थाप पर उनके समर्थक नाचते-गाते टिहरी बस स्टैंड से घंटाघर माल रोड होते हुए गांधी चौक पहुंचे , जहां पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभा को संबोधित किया ,,और भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को विजई बनाएं ताकि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर विकास की राह को मजबूत कर सके ………
About The Author
You may also like
-
कैम्पटी बस स्टैंड स्थित क्षतिग्रस्त रोड के शीघ्र निर्माण हेतु मसूरी मंडल ने मंत्री गणेश जोशी को दिया ज्ञापन
-
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर, मसूरी में विशाल हिंदू सम्मेलन का हुआ आयोजन..
-
मसूरी झील के पास वाहन गिरा गहरी खाई में , चालक बाल बाल बचा
-
मसूरी वन प्रभाग द्वारा किया गया फॉरेस्ट फायर मॉकड्रिल का आयोजन
-
ऑस्ट्रेलिया के रोवविल मैं महात्मा गांधी के प्रतिमा की चोरी के बाद सामुदायिक नेताओं की एकजुटता रैली में आक्रोश प्रदर्शन
